• पत्रकार भवन को लेकर एकजुट हुए  पत्रकार सीएमओ से जल्द करेंगे मुलाकात

सारनी। एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट्स युनियन की सर्व सम्मति से गुरुवार जनता युनियन कार्यालय में ब्लॉक कार्यकारिणी हुई। कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनिल खंडाग्रे,उपाध्यक्ष संजीव डोंगरे,सचिव गजेंद्र सोनी,कोषाध्यक्ष दीपेश दुबे,सहसचिव संकर साहू,मीडीया प्रभारी कैलाश पाटील को बनाया गया है। सर्व प्रथम बैठक में उपस्थित संरक्षकों एवं पदाधिकारियों द्वारा नवीन कार्यकारिणी को लेकर विचार विमर्श के पश्चात तय नामों की सूची प्रदेश मीडीया प्रभारी एवं जिलाध्यक्ष नवल वर्मा को सौंपी गई और श्री वर्मा द्वारा अध्यक्ष,उपाध्यक्ष,सचिव,कोषाध्यक्ष,सहसचिव के नामों की घोषण की गई।  दायित्व सौंपे जाने पर मौजूद सभी पत्रकार साथियों ने नवीन कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी।
जिलाध्यक्ष नवल वर्मा ने कहा कि संगठन  को मजबूत करने के लिए सभी को एकजूट होकर कार्य करने की जरुरत है। उन्होने कहा कि किसी भी पत्रकार साथी  समस्या को पहले स्थानीय साथियों से विचार विमर्श करें समस्या का समाधान न होने पर मुझे अवगत कराएं मुझे हर समय आपके साथ कंधे से कंधे मिलकार खड़ा रहूंगा।
संरक्षक रंजीत सिंह,रामसिंह सिकरवार, प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों के के एक जुट होने से पत्रकारों के हितों के लिए निर्णय लेकर अपनी मांगो का मासौदा शासन-प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे। उन्होने कहा कि नई कार्यकारिणी की उपस्थिति में पत्रकार भवन को लेकर सीएमओ से चर्चा कर भवन निर्माण की प्रक्रिया को अंतिम रुप दिया जाएंगा।
रंजीत सिंह ने कहा कि आज के समय में पत्रकारिता बुरे दौर से गुजर रही है,हर पत्रकार साथियों को अतिरिक्त कार्य करने के विषय में सोचने की जरुरत है। बैठक में अक्षय जोशी,काली चौरासे, भीमबहादुर थापा, नन्हे चंद्रवंशी, प्रफुल्ल पाटनकर, नामदेव गुजरे, शिवाजी सुने, संजू नागले, कुबेर डोंगरे, शाशंक चतुर्वेदी, विनोद जगताप, नवीन सोनी, राजेश राठौर, सेदीप चौकीकर, आशिष उमरे, संतोष कैथवास, अरुण शर्मा, राजेश प्रजापति, अन्नू गोहे सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *