बैतूल। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर युवा कांग्रेस द्वारा पेड़ लगाओ मुहिम की शुरुआत की गई। अभियान के तहत जिलेभर में कार्यकर्ताओं द्वारा पौधरोपण किया गया है। युवक कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सरफराज खान ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती अवसर पर युवा कांग्रेस के द्वारा देशभर में पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ मुहिम की शुरुआत की गई है। इस मुहिम के युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में पौधरोपण करेंगे। इस मौके पर सरफराज खान ने स्व.गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव गांधी उन महान विभूतियों में से थे जिन्होंने देशवासियों के दिलों पर राज किया। राजीव गांधी ने ही देश को कंप्यूटर युग में शामिल किया। उन्होंने आइटी के क्षेत्र में देश को सुपर पॉवर बनाने का सपना देखा था। वे आधुनिक भारत के निर्माता, देश में सूचना व कंप्यूटर क्रान्ति के जनक थे। युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मताधिकार दिलवाने में उनकी अहम भूमिका थी। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हेमंत पगारिया, नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका मंगू सोनी, युवक कांग्रेस के आईटी सेल जिला अध्यक्ष अतुल शर्मा, राजा सोनी, पवन शर्मा, प्रतीक देशमुख, सिद्धार्थ चौरसिया, मन पांडेय आदि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *