• एनएचएआई ने नही लगाये बेरिकेड्स

शाहपुर। बीते गुरुवार से हो रही बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं क्षेत्र में तेज बारिश हो रही है। सूखी तथा धार नदी पर बाढ़ आने से सुबह 7.30 बजे से नेशनल हाईवे जाम रहा। तेज बारिश से सबसे पहले रात 12 बजे हाईवे पर धार नदी उफान पर पहुंची। इसके बाद सूखी नदी पर बाढ़ आ गई। इससे 8 घंटे हाईवे पर जाम रहा। भौरा पुलिस चौकी प्रभारी विजय शंकर यादव एवं स्टॉप द्वारा सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक दोनों ओर का ट्रैफिक सामान्य करवाया । सुखी नदी रपटा में बीती रात दो बार बाढ़ आई पहली बाढ़ रात 2.30 बजे के लगभग आई जो 1 घंटे तक रही एवं सुबह 6.30 बजे से 7.30 तक बाढ़ होने से ट्रैफिक जाम रहा हालांकि धार नदी के पुल पर पानी नीचे नहीं उतरने के कारण बड़े छोटे वाहनों की आवाजाही बंद रही दोनों ओर वाहनों के पहिए थमे रहे। इस बीच सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतारें लगी रहीं।

रपटे, नदियों पर नहीं किए सुरक्षा के इंतजाम एनएचएआई ने

नेशनल हाईवे 69 पर पड़ने वाली धार, सूखी, माचना तथा भौंरा सहित अन्य नदियों पर एनएचएआई ने बाढ़ से सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए हैं। धार एवं सूखी नदी थोड़ी बारिश में जल्दी पुल पर चढ़ जाती हैं। पुल पुलियाओं में रेत ठसी है जिससे पुलियाओं के मुहाने सकडे हो गये है जो बारिश के पानी के बहाव को रोक रही है । एनएचएआई द्वारा नवीन पुलिया निर्माण का मलबा भी साफ नही किया गया है जिसके चलते पानी को गति नही मिल रही है । एनएचएआई विभाग बारिश में नदियों पर बेरियर लगाता है, लेकिन इस बार बाढ़ से बचने के लिए सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। भौरा चौकी प्रभारी एसआई विजय शंकर यादव ने बताया यहां पुलिस तैनात की थी ताकि बाढ़ में कोई वाहन नदी में न उतारे। एनएच के अधिकारियों को वर्षा काल में उनके द्वारा की जाने वाली व्यवस्था के लिए पत्र लिखा जा रहा है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *