बैतूल। भाजपा विधायक डॉक्टर योगेश पण्डाग्रे ने आज जिला कलेक्टर से मुलाकात कर 11 सूत्रीय महत्वपूर्ण सुझाव दिए है । कोविड-19 के संक्रमण को रोकने हेतु पूरे देश में लाॅक डाउन किया गया है।   इस लाॅकडाउन की अवधि में नागरिकों को अत्यावश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने एवं कोरोना जैसे वैश्विक महामारी को रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाने के लिये आज मैने कलेक्टर श्री राकेश सिंह से चर्चा कर निम्नानुसार बिन्दुओं पर तत्काल कार्यवाही किये जाने का आग्रह कियाः-
1. जिले में समस्त शासकीय एवं अशासकीय चिकित्सालयों में आक्सीजन की आपूर्ति हेतु आक्सीजन सिलेण्डर परिवहन करने वाले वाहनों को रोका न जाए।
2. दवाओं की आपूर्ति करने वाले वाहनों को भी आने-जाने दिया जाए।
3. लोगों को आवश्यकतानुसार ताजी सब्जियों एवं फलों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।  इसके लिये किसी बाजार में ज्यादा भीड़ न हो इसके लिये हाथठेलों/ छोटे पिकअप वाहनों के माध्यम से घरों में आपूर्ति सुनिश्चित किया जाना बेहतर होगा।  इन दुकानों में कम से कम पांच फीट की दूरी से ग्राहकों को खड़ा करने के लिये स्लाट बनाए जाएं।  
4. लाॅकडाउन के दौरान किराना दूध सब्जी के लिये कुछ घण्टे तय किये गये हैं वहीं मदिरा की दुकानों को 11 से 5 बजे तक खुले रहने की छूट दी गई है।  शराब की दुकानों पर अनियंत्रित भीड़ कोरोना वायरस के फैलाव का जरिया बन सकती है।  अतः शराब दुकानें तत्काल बंद की जाएं।
5. नागरिकों को दूध की आपूर्ति हेतु मात्र 2 घण्टों का समय दिया गया है।  शहरी क्षेत्रों में इतने कम समय में कई दूधवाले अपने समस्त ग्राहकों को दूध वितरित नहीं कर पा रहे हैं।  यदि दूध की घरपहुंच आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तो दुकानों पर दूध के लिये उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित किया जा सकता है।  
रबी के सीजन की फसलें जैसे गेहूं, चना, पककर तैयार हैं।  समय पर कटाई नहीं होने से सूखी हुई फसलों में आग लगने का खतरा भी रहता है।  संभव हो तो कटाई हेतु किसानों को डीजल की व्यवस्था किये जाने के संबंध में कार्यवाही की जावे।  क्षेत्र में हारवेस्टर के माध्यम से भी गेहूं की 6. कटाई होती है, अतः हारवेस्टर के माध्यम से कटाई की अनुमति  देकर तथा इस हेतु डीजल आदि उपलब्ध कराकर कटाई को कम समय में निपटाया जा सकता है।  
7. विधानसभा क्षेत्र आमला में संचालित शुगर फेक्टरी को लाॅकडाउन की स्थिति में क्षेत्र में शक्कर की कमी न हो इसलिये शुगर फेक्टरियों को लाॅकडाउन से छूट दिये जाने हेतु कार्यवाही की जावे।    
8. कुछ ग्रामों में फीडर शेपरेशन पूरा नहीं होने से उन्हे कृषि फीडर से ही घरेलू बिजली मिलती है।  इन ग्रामों में कम से कम 2 फेस 24 घण्टे दिए जाएं ताकि वे अपना समय काट सकें।  
9. सभी दुकानों पर ग्राहकों के लिये भी सेनेटाईजर अथवा हाथ धोने की व्यवस्था स्थानीय प्रशासन के माध्यम से कराई जाए।  
10.  शोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी, अफवाहें फैलाने वाली खबरों पर भी संज्ञान लेकर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।  
11. जिले के चिकित्सालयों में चिकित्सा सामग्री की कहां कहां क्या कमी आ रही है उसकी जानकारी सांसद जी को उपलब्ध कराएं ताकि माननीय सांसद महोदय द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सांसद निधि से राशि जारी की जा सके।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *