सारनी। ऑल इंडिया एससी एसटी ओबीसी कौंसिल पाथाखेड़ा क्षेत्र में तवा-2 खान की कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें अध्यक्ष, सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। कार्यकारणी अध्यक्ष नर्बदाप्रसाद मोहबे द्वारा पुनः कार्यकारिणी की बैठक कर सर्वसम्मति से अनुमोदन कर नियुक्ति दी गई। क्षेत्रीय महासचिव अनिल भुमरकर ने तवा-2 खान में बालकिशन यादव को अध्यक्ष तथा संतोष कैथवास को सचिव बनाया गया। वही इनकी नियुक्ति से अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के कामगार की समस्याओं के निराकरण में बल मिलेगा। अध्यक्ष, सचिव एवं सभी कार्यकारिणी के सदस्य की नियुक्ति पर देवीलाल, मनीष, केपी नायर, मौसम भारती, मनोज भारती, अरविंद भारती, रामप्रसाद अहाके, रंजीत सहित दर्जनों लोगों नें हर्ष के साथ शुभकामनाएं दी है।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *