सारनी। सतपुड़ा पावर प्लांट के सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ हुए भीषण सड़क हादसे में ब्राम्हण समाज सारनी ने अनुविभागीय पुलिस अधिकारी सारनी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सारनी को मुख्यमंत्री मप्र के नाम ज्ञापन सौपा। प्राप्त जानकारी के अनुसार मप्र पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के सेवानिवृत्त कर्मचारी प्रदीप भार्गव 12 अगस्त की रात्रि लगभग 8 बजे जय स्तम्भ चौक, दमुआ रोड के समीप अज्ञात वाहन से टक्कर मारे जाने के कारण दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसके बाद वाहन चालक उन्हे गंभीर अवस्था में छोड़कर भाग गया। अब सेवानिवृत्त पावर प्लांट कर्मी भार्गव अत्यंत गंभीर अवस्था में चिकित्सालय नागपुर में जीवन-मृत्यु से संघर्ष कर रहे है। जिसको लेकर ब्राम्हण समाज सारनी अनुरोध करता है कि इस मामले में प्रशासन त्वरित कार्यवाही कर वाहन की बरामदगी कर, चालक के विरूद्ध हत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज करने की मांग के साथ ऐसे स्थान जहां दुर्घटना संभावित हो सकती है वहां पर समुचित प्रकाश व्यवस्था की जाये एवं सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया जाये की मांग उठाई। इस दौरान अनुविभागीय पुलिस अधिकारी से यह भी मांग करी गई कि सार्वजनिक जगहों एवं चौराहों पर सीसीटीव्ही कैमरे लगवाये जाये जिससे की अज्ञात वाहनों, असामाजिक तत्वों की तुरन्त पहचान कर अंकुश लगाया जा सके ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटना की पुनरावृत्ति न हो सकें। इस दौरान ज्ञापन सौपने में दीपक तिवारी, अखिलेश तिवारी, वीडी तिवारी, संजू त्रिपाठी, कमलेश शर्मा, पंकज उपाध्याय, डीके गौतम, डीएन दुबे, अनिल शर्मा, राकेश सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *