• 24 कि.मी की बैतूल-आमला पर हरित ग्राम अभियान में लगाएंगे एक हजार छायादार फलदार पौधे
  • सड़क किनारे के खेतिहर किसानों को जोड़ा जायेगा अभियान में

बैतूल। प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी एक अनूठी पहचान बना चुका युवाओ का समूह जिसका काम अब कोई नाम का मोहताज नहीं । जी हाँ बैतूल शहर से लेकर मध्यप्रदेश के कोने कोने में पौधरोपण,पौधापालन ओर जल संरक्षण के लिए सतत प्रयास कर रही संस्था है ग्रीन टाइगर्स। बिना किसी शासकीय सहायता और सरकारी योजनाओं का सहयोग प्राप्त करे केवल आपसी तालमेल ओर जनसमुदाय के आर्थिक सहयोग से पिछले डेढ़ वर्ष से अभी तक 3000 विभिन्न प्रजातियों के पौधों को लगाकर उन्हें पालपोष कर अब वृक्ष की भांति खड़े दिखाने का पारिश्रमिक कार्य कर चुके हैं। और साथ ही 29 सोखपिठों का निर्माण भी किया है जिससे अभी तक अनुमानित 20 लाख लीटर वर्षा जल को भूमिगत किया गया है। संस्था के साक्षर ओर विभिन्न व्यवसायों से जुड़े प्रकृति प्रेमी युवा प्रतिदिन फुटबॉल ओर रुचिकर खेल के खेलने उपरांत हाथों में गेची, फावडे ओर अन्य औज़ार लेकर निकल पड़ते हैं यहाँ तक कि शुरुआती समय मे स्वयं के जेब से 2100 रुपये प्रति सक्षम प्लेयर ने इकट्ठा भी किया और पौधों को खरीदने इत्यादि आधातभूत कार्य किये। अपना-अपना प्रकृति ऋण चुकाने का संकल्प लिए, सतत प्रयास ओर निगरानी करने का ही प्रतिफल है। कि संस्था ग्रीन टाइगर्स जन जन के विश्वाश को कायम रख सकी है। संस्था द्वारा अभी तक अनेक अभियान संचालित कर पूर्ण किये गए। जिसमें पौधे लगाओ, पेड़ बनाओ,जलकुंड बनाओ,भूगर्भ में जल पहुँचाओ
पॉलीथिन हटाओ, जीवन बचाव,बर्तन बैंक ग्रीन क्लीन बैतूल जैसे विभिन्न अभियान सफलतापूर्वक संपन्न कर जनजागृति लाने में सफल रहे हैं। इस वर्षा सत्र में ग्रीन टाइगर्स द्वारा हरित ग्राम अभियान प्रारंभ किया गया। जिसमें शहरी क्षेत्र में अपने लगाए पौधों को पालपोष कर वृक्ष बनाकर अब ये ग्रीन टाइगर्स शहर से दस कि.मी तक गाँवो को जोड़ने वाली सड़को पर हरित ग्राम अभियान प्रारंभ करी है। जिसमें अब तक 350 पौधों का सुरक्षित रोपण भडूस, ढोंढवाडा, सेलगांव दबेरी ग्रामों की सड़कों पर रोपित कर खेत मालिको को पालन पोषण के लिए प्रेरित किया गया है। इसी कड़ी में आज स्वतंत्रता दिवस पखवाड़े के अंतर्गत युवाओं व्दारा अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुते हरित ग्राम खंडाला होते हुए आमला बैतूल को जोड़ने वाली 24 कि.मी की टून लेन सड़क के दोनों ओर एक हजार पौधों का सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से रोपण चालू करने का शंखनाद किया है। जो 15 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगा। जिसमें आज विकासनगर नगर से हमलापुर तक 111 विभिन्न प्रजातियों के पौधों को रोपित किया गया। संस्था के युवाओं द्वारा सड़क के दोनों ओर के खेतीहर किसानो से संपर्क कर उन्हें इस अभियान का अभिन्न अंग बनाकर पौधपालन हेतु सम्मिलित किया जा रहा है।जिससे ग्रीन टाइगर्स के पौधों की सूचना मिलती रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *