बैतूल/सारनी। शासकीय कन्या शाला सारनी में 15 अगस्त को 90 प्रतिशत से अधिक आने वाले छात्राओ को संभाग आयुक्त नर्मदापुरम संभाग से आईएएस रजनीश श्रीवास्तव के द्वारा चार छात्रों को मेडल ओर प्रंशसा पत्र प्राचार्य अवधेश बर्डे द्वारा चार छात्रों को बाटे गये। यह छात्रो ने हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा मे प्रथम स्थान प्राप्त किया ओर स्कूल का नाम रोशन किया। प्राचार्य अवधेश बर्ड ने बताया कि यह वह छात्रा है जो स्कूल मे प्रथम आई है। जिसमें सुधा हेमराज बारस्कर ने 91.75 प्रतिशत ओर विनु कमलेश वानखेड़े ने भी 91.75 प्रतिशत ,निधि राजेंद्र बाघमारे ने 91.5 प्रतिशत, कोमल मनोज राजपूत ने 90.5 प्रतिशत प्राप्त हुए साथ ही स्कूल के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने पालक ओर छात्रो का स्वागत किया। इस कार्यक्रम मे सर्वप्रथम झंडा वंदन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद भारत माता ओर मां सरस्वती की पुजा सरस्वती वंदना के साथ हुईं मंज संचालन कर रहे कमलेश शर्मा ने 15 अगस्त ओर देश मे चल रहे। कोरोना महामारी मे देशभर के डाक्टर, नर्श, पुलिस, समाज सेवा करने वालो को लेकर सभी से आग्रह किया की इन सभी का सम्मान करे। ओर हमेशा मास्क ओर सेनेटाइजर का उपयोग करे वही शिक्षिका ज्योति सोनी ने देश भक्ति गीत हे मेरे वतन के लोगो जरा आंख मे भर लो पानी का गान किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक,शिक्षिका,पालकगण उपस्थित थे। वह इस अवसर पर सुनिल चौधरी, रमेश पाटिल, शंकर भटारे, सुरेश काकोडिया,केपी.वर्मा, अनिल शुक्ला, खाडे सर,कोशे सर,वराठे सर,चंद्रकांता मालवीय, ज्योति डुरीया, दिपमाला पाटनकर ,डेहरिया मेडम,अंजना भालेकर,मकलुकर, शिक्षिका के साथ साथ पालकगन मे मनोहर राव खंडाग्रे ,कमलेश वानखेड़े, राजेन्द्र बागमारे,मनोज राजपूत,श्रीराम राव सराटकर उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *