चोपना पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

Estimated read time 1 min read
  • मारपीट से तंग आकर पत्नी ने नाबालिक बेटे के संग कि थी हत्या

बैतूल। एक जून को अपने पिता की हत्या होने कि रिपोर्ट पुत्री द्वारा चोपना थाने में पहुँचकर दर्ज करवाई गई थी। जिस मामले में चोपना पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महादेव हलदर की लडकी देवीश्री हलदर ने रिपोर्ट किया था कि तीन नकाब पोस आरोपियों ने घर में घुस कर दिनदहाडे उसके पिता जी को सोते हुये गेती, कुल्हाडी एवं बसूले से मार कर हत्या कर दी एवं बीच बचाव में स्वयं पर भी जानलेवा हमला होना बताया था जिस पर थाना चोपना में अप. क्र. 76/20 धारा 450,302,307,34 भादवि का अज्ञात आरोपियों के विरुध्द प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन मे एसडीओपी सारणी के नेतृत्व में थाना प्रभारी चोपना एवं टीम को परिजनो द्वारा दी जा रही जानकारी के अनुसार मृतक से जुडे हर बाहरी तत्थ पर बारीकी से विवेचना करने पर भी अज्ञात नकाबपोस आरोपियो के संबंध मे कोई जानकारी नही मिल पा रही थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा विवेचना मे दूसरे संभव पहलू पर जांच करते हुये मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एवं घर के ही आलाजर्ऱर से मृतक की हत्या होने से व गाव वालो द्वारा घटना दिनांक को गाव मे अन्य किसी बाहरी व्यक्ति के आने की पुष्टि नहीं करने से पुलिस का शक घर वालो पर ही गहराने लगा था जो पुलिस द्वारा घर वालों से हिकमतअमली से पूछताछ करने पर मृतक की पत्नि ने पुलिस को बताया कि उसका पति महादेव हलदर उसे और बच्चो को आये दिन छोटी-छोटी बात पर मारता रहता था जो घटना के एक दिन पूर्व भी पति महादेव द्वारा आवाज देने पर पत्नि द्वारा सुन नही पाने को लेकर मारपीट की गई। जिसको लेकर पत्नि ने सोचा के मै ऐसे कब तक पिटती रहूंगी मै भी इसे मारूगी और उसने दिनांक 1 जून 2020 को दोपहर में जब सब घर बाले खाना खाकर सो रहे थे तभी दूसरे कमरे मे रखे हथियार गेंती, कुल्हाडी, दाव एवं बसूला लेकर आ गई और गेंती से सोते हुये पति पर हमला कर दिया। जिससे पति चिल्लाकर उठकर बैठ गया तभी चिल्लाने की आवाज सुनकर बडा लडका जाग गया और माँ के कहने पर बगल मे रखी कुल्हाडी से सिर मे मार दिया जो घायल पति ने कुल्हाडी को पकड लिया तो लडके ने बसूला उठाकर नाक एवं सिर मे मार दिया। इस दौरान बडी ल़डकी देवीश्री उठी और देखा कि मम्मी और भाई पिता को मार रहे है तो उसने जाकर पिता को बचाने की कोशिश की तो उसे भी हाथ मे चोट आई। माँ बेटे ने बाप को जब तक मार तब तक वो जान से नहीं मर गया। उसके बाद अन्य तीन बच्चो ने उठकर माँ से पूछा कि क्या हो गया पापा को किसने मारा तो माँ ने बताया के तीन लोग मुंह से गमछा बांधकर आये थे और पापा को मार कर चले गये। घटना को अंजाम देने वाली पत्नि विनिता हलदर व उसके लडके अपचारी बालक को विधिवत गिरफ्तार किया गया। इस मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी उप.निरी. राहुल रघुवंशी, प्रआऱ 196 नरेश रघुवंशी , प्रआर 86 इश्तयाक अलि, महिला आर 456 संजू धुर्वे, महिला आर 698 रामरति कुमरे शामिल रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours