महाविद्यालय के एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने से महाविद्यालय आगामी आदेश तक बंद

Estimated read time 1 min read

शाहपुर। शाहपुर महाविद्यालय के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटीव आने के पश्चात महाविद्यालय को आगामी आदेश तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्र 2020-21 में प्रवेश हेतु सत्यापन के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को सूचित करते हुए रविवार को आदेश जारी किए गए कि महाविद्यालय के कर्मचारी के कोरोना पाजीटिव होने से उनके सम्पर्क में आये महाविद्यालय के अधिकारी/कर्मचारी के कोविड सेन्टर शाहपुर में लिये सेम्पल की रिपोर्ट आने तक एवं कार्यालय तहसीलदार शाहपुर के पत्र दिनांक 15 अगस्त 2020 में प्राप्त निर्देशानुसार आगामी आदेश के लिए महाविद्यालय बंद रहेगा। साथ ही प्रवेशार्थी छात्र-छात्रायें को जिले के अन्य शासकीय महाविद्यालय से सम्पर्क कर सत्यापन का कार्य कराने के निर्देश दिये गये।

More From Author

+ There are no comments

Add yours