बैतूल। सीएमएचओ डॉ.प्रदीप कुमार धाकड़ ने बताया कि सोमवार को कुल 7 कोरोना पॉजीटिव मिले है, जिसमें आठनेर के वार्ड क्रमांक 12, भीमराव अंबेडकर वार्ड निवासी 36 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय महिला और 100 वर्षीय वृद्धा कोरोना पॉजीटिव पाई गई। साथ ही शंकर वार्ड भग्गूढाना निवासी 25 वर्षीय युवक, लिंक रोड निवासी डॉक्टर और हाऊसिंग बोर्ड निवासी एक व्यवसायी कोरोना पॉजीटिव पाए गए है। यह सभी मरीज कोरोना सक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। जिले में कोरोना मरीजों के संपर्क में आने से लगातार मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। डॉक्टरों का अनुमान है कि अभी कुछ दिनों तक कोरोना से राहत मिलने की संभावना नहीं है। अब तक कुल 247 मरीज स्वस्थ हुए है। सोमवार को 16 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए। 52 मरीज अभी भी एक्टिव है। लिंक रोड पर एक निजी अस्पताल के डॉक्टर कोरोना पॉजीटिव आने और गंज के एक मोबाईल व्यवसायी के कोरोना पॉजीटिव आने से हड़कंप मचा है। इन लोगों के कांटेक्ट में आए लागों की कांटेक्ट हिस्ट्री को खंगाला जा रहा है। जिले में कुल कोरोना मरीजों की संख्या कुल 304 पर पहुंच गई है

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *