सारनी। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत कोविड केयर सेंटर में भर्ती 9 मरीजों में से 2 मरीजों ने कोरोना संक्रमण से जंग जीती, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने पुष्प वर्षा कर विदाई दी। घोड़ाडोंगरी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव शर्मा ने बताया कि सारनी नगरीय निकाय के पाथाखेडा वार्ड 18 निवासी 29 वर्षीय युवक एवं रानीपुर के फाइनेंस कर्मचारी ने कोरोना को मात दी, दोनों मरीजों के ठीक होने के बाद घोड़ाडोंगरी स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा पुष्पवर्षा एवं ताली बजाकर विदाई दी गई, जिसके पश्चात दोनों मरीजों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से उनके घर पहुंचाया गया। वहीं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव शर्मा ने बताया कि घोड़ाडोंगरी ब्लॉक अंतर्गत 65 संक्रमण के कुल मामले हो चुके हैं, जिनमें से 58 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर गये हैं, अभी कोविड केयर सेंटर में 7 मरीज भर्ती हैं। ब्लॉक अंतर्गत अभी 25 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं जिनमें से 10 जोन अभी सक्रिय हैं। वही सोमवार की शाम 5 बजे तक कोई भी नया कोरोना संक्रमण का मामला ब्लॉक अंतर्गत नहीं मिला। इसके अलावा घोड़ाडोंगरी क्वॉरेंटाइन सेंटर में 6, बगडोना क्वॉरेंटाइन सेंटर 13, रानीपुर छात्रावास में 5 लोगों को मिलाकर 24 लोगों को संस्थागत क्वॉरेंटाइन किया गया हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *