सारनी। विश्व आदिवासी दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ऑनलाइन कार्यकर्ताओ की बैठक ली। जानकारी देते हुए कांग्रेस आईटी सेल के जिला अध्यक्ष भूषण कांति ने बताया की प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने जूम एप्लीकेशन के माध्यम से वर्चुअल सभा को संबोधित किया। जिस दौरान कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने विश्व आदिवासी दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहां की बड़ी खुशी हैं की आज का दिन विश्व आदिवासी दिवस हैं। हमने इसकी घोषणा की थी और हम इस पर ये हमारी सोच जो हमारी मान्यता हैं, ये हमारी देश की जो संस्कृति हैं उसका सम्मान करतें हुयें हमने यह तय किया था और हमारी सरकार ने आदिवासी भाईयों के लिये तरह तरह की योजना बनाई। इस मिटिंग में मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक, संगठन के नेता भैंसदेही विधायक धरमू सिंग सिरसाम, घोड़ाडोंगरी विधायक ब्रह्मा भलावी, सांसद प्रत्याशी रहें रामू टेकाम, कांग्रेस आईटी एवं सोशल मीडिया सेल के जिला अध्यक्ष भूषण कांति मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *