सारनी। चोपना थाना पुलिस ने 2 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता हासिल की। चोपना थाना प्रभारी राहुल रघुवंशी से प्राप्त जानकारी के अनुसार धारा 381 आईपीसी के तहत 2 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी को चोपना थाना स्टॉप के द्वारा पकड़ने में सफलता मिली। उक्त स्थाई वारंटी गणेश पिता गुरु गौन्डु कोरकू उम्र 35 वर्ष निवासी गोटीगढ़ थाना बैतूल बाजार से गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त स्थाई वारंटी को पकड़ने में चोपना थाना स्टॉप के अलावा आठनेर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक नरेश रघुवंशी ने विशेष योगदान दिया।