सारनी। निकाय क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा चलाये जा रहे अभियान एक मास्क-अनेक जिन्दगी के तहत् गंदी बस्तीयों में सतत् अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत् न.पा. कर्मचारियों द्वारा नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा के सहयोग से वार्डों में बिना मास्क के व्यक्तियों को रोककर उन्हें निःशुल्क मास्क वितरण किया जा रहा है साथ ही समझाईश दी जा रही है कि वे बिना मास्क के घरों से नही निकले ताकि वे अपना और अपने परिवार का कोरोना से बचाव कर सके। एवं नगर पालिका के राजस्व अमले द्वारा शहर में सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के पाये जाने पर उन व्यक्तियों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है चालानी कार्यवाही के दौरान 13 व्यक्तियों पर मास्क नहीं पहनने पर चालान काटे गये।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *