सारनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सारनी नगर के महिर्षि वाल्मीकि शाखा उपनगर सारनी में स्वयंसेवको ने अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के अवसर पर खुशी मनाते हुए स्वयंसेवको ने वृक्षारोपण किया। शाखा में सबसे पहले रक्षाबंधन पर्व को मनाते हुए सभी स्वयंसेवकों ने भगवाध्वज को रक्षासूत्र बांधकर हिन्दू धर्म सभी हिंदू समाज और देश की संस्कृति की रक्षा करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमे अन्य सभी स्वयंसेवको ने भी एक दूसरे को रक्षासूत्र बांधकर एक दूसरे की रक्षा करने का संकल्प लिया। राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन पर उपनगर सारनी के स्वयंसेवकों ने शिवमंदिर सारनी के आसपास पौधे लगाकर उनको पालने का संकल्प लिया। जिसमे आम, जाम, नीम, पीपल, बरगद, जामुन, बेल एवं छायादार पौधों के अन्य प्रजाति लगाई गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अरुण द्विवेदी जिला संघचालक मुलताई ने सभी स्वयंसेवको को सम्बोधित करते हुए स्वयंसेवकों को कहा कि हम सभी को मिलकर देश हित समाज हित राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देना चाहिए, तथा उन्होंने सभी को जीवन मे पेड़ पौधों का महत्व भी बताए। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमिपूजन के अवसर पर स्वयंसेवकों ने खुशी जाहिर करते हुये फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया एवं उन पौधों को पालने का भी संकल्प लिया। इसके अलावा सभी नगर के स्वयंसेवको ने अपने-अपने घरों के आंगन में 11, 21 दीपक जलाकर राम मंदिर निर्माण के भूमिपूजन दिन को ही दीवाली मनाई। इस अवसर पर सभी स्वयंसेवकों ने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सैनिटाइजर का उपयोग कर कार्यक्रम किया।
स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण कर लिया संकल्प
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours