जननी एक्सप्रेस एवं दो पहिया वाहन की हुई आपसी भिड़ंत, दो पहिया सवार दो युवक गंभीर

Estimated read time 1 min read

सारनी। बैतूल-छिंदवाड़ा स्टेट हाइवे क्रमांक 43 पर शोभापुर बस स्टॉप और कालीमाई के बीच में जननी एक्सप्रेस एवं दो पहिया वाहन क्रमांक एमपी 48 एमएफ 7599 की आपस में टक्कर हो गई, जिससे दोपहिया वाहन चालक एवं उसके साथ को गंभीर रूप से चोट आई। बताया जाता है कि यह घटना रविवार की दोपहर लगभग 1 से 2 के बीच की है, जिसमें जननी एक्सप्रेस घोड़ाडोंगरी से पाथाखेडा की ओर जच्चा बच्चा को लेकर जा रही थी और दो पहिया वाहन चालक अपना वाहन चलाते हुए बगडोना की ओर जा रहा था। तभी जननी एक्सप्रेस एवं दो पहिया चालक की आपसी भिड़ंत हो गई जिससे कि उसका साथी वाहन से नीचे गिरकर चोटिल हो गये साथ ही जननी एक्सप्रेस में सवार जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं। इस घटना कि जानकारी लगते ही पाथाखेडा पुलिस मौके से घटनास्थल पर पहुंची। पाथाखेडा पुलिस ने तत्काल घायल बाइक सवारों को घोड़ाडोंगरी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां पर दोनों बाइक सवारों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।

More From Author

+ There are no comments

Add yours