नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया। वे 64 साल के थे। उनका वहां छह महीने से किडनी का इलाज चल रहा था। अमर सिंह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। 5 जुलाई 2016 को उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता ली थी। वे कभी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने थे। अमर समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में 27 जनवरी 1956 में हुआ। उनकी दो बेटियां हैं।

दो बार सपा से निकाले गए थे अमर सिंह
अमर सिंह को अखिलेश यादव ने 2017 में पार्टी से निकाल दिया था। इससे पहले उन्हें 2010 में पार्टी से निकाला गया था।

अमिताभ के करीबी दोस्तों में शामिल थे अमर
अमिताभ बच्चन के परिवार से भी अमर के बेहद करीबी रिश्ते रहे। पिछले कुछ सालों में इन रिश्तों में खटास जरूर आई थी। इस साल फरवरी में अमर ने एक वीडियो जारी करके अमिताभ से माफी भी मांगी थी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *