स्थायी लोक अदालत आयोजित

Estimated read time 0 min read

बैतूल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 25 जुलाई को स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत आयोजित की गई। इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा के कुल 19 प्रकरणों का निराकरण हुआ, जिसमें कुल 4351500 रूपए राशि के अवार्ड पारित किए गए। लोक अदालत में सर्वाधिक प्रकरण आईसीआईसीआई लोम्बार्ड कंपनी के कुल 17 प्रकरण निराकृत किए गए।
अपर जिला न्यायाधीश श्री मनोज कुमार मण्डलोई ने बताया कि इस ऑनलाइन स्थायी एवं निरंतर लोक अदालत में सम्पूर्ण जिले में कुल सात खण्डपीठों का गठन किया गया था। इस लोक अदालत को सफल बनाने में सभी न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ता संघ तथा बीमा कंपनी के अधिवक्ता संघ तथा बीमा कंपनी के अधिवक्ता श्री निलेश चौरगढ़े का विशेष सहयोग रहा। उन्होंने बताया कि लोक अदालत का आयोजन कोरोना महामारी के चलते सम्पूर्ण सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए वीडियो कांफ्रेंस तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया गया था।

More From Author

+ There are no comments

Add yours