• शिवराज ने सोमवार रात 9 बजे चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
  • शिवराज इससे पहले 2005 से 2018 तक लगातार 13 साल मुख्यमंत्री रह चुके हैं

भोपाल. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पद ग्रहण करने के 30 मिनट बाद ही कोरोनावायरस को लेकर उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। इसमें प्रदेश के सभी उच्च अधिकारी शामिल हुए। बैठक में शिवराज ने कोरोनावायरस पर चल रहे कामों की समीक्षा की। उन्होंने इस संकट से निपटने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। शिवराज ने सोमवार रात 9 बजे चौथी बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। 

चौथी बार मुख्यमंत्री बने शिवराज 
शिवराज इससे पहले 2005 से 2018 तक लगातार 13 साल सीएम रह चुके हैं। 20 मार्च को कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सीएम पद की दौड़ में शिवराज ही सबसे मजबूत दावेदार थे। शिवराज के अलावा अब तक अर्जुन सिंह और श्यामाचरण शुक्ल तीन-तीन बार सीएम रहे हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *