सूचना मिलते ही विहिप, भाजपा युवा मोर्चा एवं विवेकानंद संस्कार ग्रुप के कार्यकर्ता पहुंचे टोल प्लाजा
बैतूल। आरएसएस प्रमुख मोहनराव भागवत का काफिला शनिवार को जिले से होकर गुजरा। इसकी जानकारी विहिप, बजरंग दल, भाजपा युवा मोर्चा और विवेकानंद संस्कार ग्रुप के कार्यकर्ताओं को जैसे ही मिली कार्यकर्ता मिलानपुर टोल प्लाजा पहुंच गए। दोपहर लगभग 1:30 बजे भागवत का काफिला मिलनपुर टोल प्लाजा पर पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर काफिले का भव्य स्वागत किया। गौरतलब है कि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे को भागवत के भोपाल से नागपुर जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वे अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलानपुर टोल प्लाजा पहुंच गए। देखते ही देखते थोड़ी देर बाद युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे व विवेकानंद संस्कार ग्रुप के अध्यक्ष सुनील पवार अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। सभी युवाओं ने टोल प्लाजा पर पंक्ति बद्ध होकर हाथ में पुष्पगुच्छ व पुष्प लेकर संघ प्रमुख मोहन भागवत के काफिले का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी विशेष ध्यान रखा। श्री भागवत ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के प्रांत गौ रक्षा प्रमुख कृष्णकांत गावंडे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भवानी गावंडे, विवेकानंद संस्कार ग्रुप के अध्यक्ष सुनील पवार, अर्पित वर्मा, अनुराग डाफने, नारायण गावंडे, मुकेश सोनी, शुभम भूसारे, उमेश सोनी, चंद्र किशोर नरवरिया, अंकुश यादव, मुकेश सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।