एक दूसरे को तिरंगे के लगाए बैच, लोगों को किया प्रेरित
बैतूल।
देश की अंतर्राष्ट्रीय सरहदों पर रक्षा बंधन पर्व मनाने का संकल्प करगिल युद्ध के बाद लेने वाली बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति (राष्ट्र रक्षा मिशन) द्वारा प्रतिवर्ष राष्ट्र ध्वज तिरंगे का अंगीकार दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष संस्था द्वारा कोरोना संक्रमण काल एवं मप्र के राज्यपाल महामहिम लालजी टंडन के निधन की वजह से एक दूसरे को तिरंगा बैच लगाकर इस गर्व भरे दिन को मनाया। समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहीद भवन परिसर एकत्रित होकर एक दूसरे को बैच लगाकर तिरंगा दिवस मनाया। इस दौरान यातायात प्रभारी गजेन्द्र केन एवं उनकी टीम के अलावा समाजसेवी एवं संस्था के संरक्षक सदस्य धीरज बोथरा एवं वरिष्ठ समाजसेवी जीआर धोटे को भी बैच लगाया गया।
पुलिस और समाजसेवियों के साथ मनाया विशेष दिन
बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा एसपी सिमाला प्रसाद, एसडीओपी विजय पुंज, महिला सेल प्रभारी कविता नागवंशी, निर्भया सेल प्रभारी ममता दीवान, कोतवाली थाना प्रभारी अनिल पुराहित, गंज थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी, सांईखेड़ा थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे, बैतूलबाजार थाना प्रभारी आदित्य सेन, सायबर सेल प्रभारी राजेन्द्र राजवंशी एवं पुलिस एवं यातायात पुलिस के वरिष्ठ अधिवक्ता वीर वधु गंगाबाई पाल, पूर्व सैनिक राजू अहीरवार, संस्था के संरक्षक प्रशांत गर्ग, हेमंत वागद्रे, वरिष्ठ पत्रकार सुनील द्विवेदी के अलावा समाजसेवियों एवं जागरुक नागरिकों को बैच लगाकर तिरंगे के अंगीकार दिवस के संबंध में जानकारी भी दी।
कोराना संक्रमण की वजह से समारोह स्थगित
बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति अध्यक्ष गौरी बालापुरे पदम, सचिव भारत पदम, कोषाध्यक्ष जमुना पंडागे्र, सह सचिव ईश्वर सोनी, वरिष्ठ सदस्य रजत यादव, मंजू लंगोटे प्रसाद, सुमीत नागले, नीलम वागद्रे, नितिन वागद्रे, हर्षित पंडागे्र सहित अन्य सदस्यों ने प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाये जाने वाले जन्मदिन समारोह पर कोराना संक्रमण की वजह से सादगी से एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। शहीद भवन में स्व. महामहिम राज्यपाल लालजी टंडन को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। समिति अध्यक्ष गौरी पदम ने बताया कि इस गौरवशाली दिन को लगातार दस वर्षों से बैतूल में मनाया जा रहा है। इस पर परा की शुरुआत करने के पीछे तिरंगे का महत्व और इसके गौरवशाली अतीत से लोगों को अवगत कराना है। 

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *