भोपाल. राजधानी भोपाल में संघ का महा मंथन शुरू हो गया है. यह मंथन आने वाले 5 दिन तक चलेगा. इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत खुद शामिल हो रहे हैं. राजधानी भोपाल के शारदा विहार शैक्षिक संस्थान में हो रही संघ की वर्किंग ग्रुप की इस बैठक में करीब 20 प्रमुख पदाधिकारी के अलावा शीर्षस्थ प्रचारक शामिल हो रहे हैं. खास बात यह है कि संघ की यह बैठक ऐसे वक्त में हो रही है जब देश ही नहीं पूरी दुनिया में कोरोना महामारी अपने चरम पर है.
यह माना जा रहा है कि बैठक के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत प्रमुख पदाधिकारियों के साथ कोरोना के दौरान और कोरोना के बाद संघ की भूमिका को लेकर मंथन करेंगे. यह तय किया जाएगा कि आखिरकार संघ सामाजिक जागरुकता और सशक्तिकरण की दिशा में क्या भूमिका अदा कर सकता है. संघ की वर्किंग ग्रुप की इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी शामिल हो सकते हैं. देश और प्रदेश के राजनीतिक हालात पर भी इन 5 दिन में चर्चा होना संभावित है.
इन मुद्दों पर चर्चा संभव
5 दिन तक चलने वाली संघ की इस बैठक में यूं तो कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी. लेकिन यह माना जा रहा है कि जिस तरह से कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की ओर से आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान शुरू किया गया है उसमें संघ की भूमिका आखिरकार क्या हो सकती है. इस पर मंथन किया जाएगा. संघ और उसके अनुषांगिक संगठन आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी अभियान में किस तरह सहयोग कर सकते हैं इसकी रणनीति बैठक के दौरान बनाई जा सकती है.

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *