सारनी। संगवारी मोबाइल की टीम ने थाना परिसर में पौधा रोपण किया। इस मौके पर टीआई महेंद्र सिंह,सब इंस्पेक्टर अलका राय, निर्मल कनोजिया एवं पुलिस कर्मी मौजूद थे। सोमवार को संगवारी मोबाइल टीम ने पर्यावरण के संतुलन को बनाये रखने के लिए 50 से अधिक पौधे लगाने को मुहिम शुरू की है। टीआई महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस कप्तान ने महिलाओं की सुरक्षा एवं न्याय दिलाने के लिए संगवारी नाम की टीम का गठन किया है। इस टीम ने नई पहल करते हुए पौधा रोपण किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जान माल की सुरक्षा के अलावा सामाजिक कार्यो में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है। संगवारी मोबाइल टीम ने पोधो के रोपण के साथ साथ पालने की जिम्मेदारी ली है।