बैतूल। बैतूल जिले के बहुप्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान आर.डी.पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 10वीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 8 छात्र-छात्राओं ने जिले की टॉप टेन सूची में अपना परचम लहराया है। बैतूल जिले के इतिहास में ऐसा पहला अवसर पर है कि एक ही विद्यालय के 8 छात्र-छात्राओं ने जिले की टॉप टेन सूची में अपना नाम दर्ज कराया है। आर.डी.पब्लिक स्कूल के टैलेंटेड शिक्षक-शिक्षिकाओं के कठोर परिश्रम एवं उनके अथक प्रयासों से आज छात्र-छात्राओं ने इस मुकाम को हासिल किया है । घोषित परीक्षा परिणामों में जिले की टॉप टेन सूची में अपनी अमीट छाप छोडऩे वाले छात्रों में प्रथम स्थान पर अनमोल लोखण्डे 96.4 प्रतिशत अंको के साथ तथा, ईशान वाग्रदे दूसरे स्थान पर 96.2 प्रतिशत अंक, तीसरे स्थान पर हर्ष तरकवास 96 प्रतिशत, पांचवे स्थान पर कु. वैशाली धोटे 95.4 प्रतिशत, छटवें स्थान पर लविश राठौर 95.2 प्रतिशत, सातवे स्थान पर मीत मोहने 95.2 प्रतिशत, आठवे स्थान पर शिवम सिंह चौहान 95 प्रतिशत तथा 9वें स्थान पर समर्थ पंवार 95 प्रतिशत अंक लेकर आर.डी.पब्लिक स्कूल को गौरविन्त किया है। यही नहीें 44 विद्यार्थियों ने 90 फीसद से अधिक अंक अर्जित किए है तथा 4 विद्यार्थियों ने सोशल स्टडी में 100 में से 100 अंक हासिल कर विद्यालय का नाम पूरे प्रदेश में रौशन किया है। विद्यालय परिवार की तरफ से परीक्षा में अभूतपूर्व सफलता प्राप्त करने पर सभी विद्यार्थियों एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई-शुभकामनाएं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *