सारनी। मध्यप्रदेश में कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शासन द्वारा कोरोना पर कंट्रोल करने के लिए सप्ताह में एक दिन रविवार को लॉकडाउन करने की घोषणा की है। लॉकडाउन के दूसरे सप्ताह रविवार को बंद सफल रहा शासन के निर्देशों के मुताबिक एक दिवसीय लॉकडाउन में शहर की सड़कें सुनसान रही। नगर पालिका क्षेत्र सारणी के 36 वार्डों में बंद का पूर्ण समर्थन मिला। सारनी के मेन शॉपिंग सेंटर की दुकाने बंद रही। वही पाथाखेड़ा क्षेत्र मे भी व्यापारियों ने अपनी दुकानें सुबह से बंद रखी। व्यापारिक क्षेत्र बगडोना की दुकानें भी बंद रही और सड़कें सुनसान रही सुबह से ही प्रशासन के द्वारा निरीक्षण किया गया। और पुलिस प्रशासन चौक चौराहे पर तैनात रहा लॉकडाउन के चलते लोग सड़कों पर ना निकले इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस के जवान सारनी के प्रमुख चौक पर तैनात देखे गए। जनता की आवश्यक चीजों में सम्मिलित मेडिकल की दुकाने खुली रही और आम जनता ने अपने घरों में रहकर ही एक दिवसीय लॉकडाउन को सफल बनाया। रविवार की सुबह से ही घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने शहर का निरीक्षण कर जायजा लिया। एवं सारनी एसडीओपी अभयराम चौधरी के द्वारा शहर में एक दिवसीय बंद पूर्ण रूप से रहे। उस को ध्यान में रखते हुए नगर का निरीक्षण कर जवानों को प्रमुख चौक चौराहों पर तैनात किया गया। खुली रही शासकीय शराब दुकान नगर पालिका क्षेत्र सारनी में स्थित शराब दुकान सुबह से खुली रही। वही पाथाखेड़ा तिगड्डा की देशी शराब दुकान भी खुली पाई गई। और बगडोना की विदेशी वाइनशॉप खुली रही।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *