सारनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सारनी के द्वारा एसडीओपी सारनी के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर गुना जिला में पुलिस द्वारा दलित किसान पर बर्बर अत्याचार करने वाले संबंधित जवाबदार अधिकारियों पर कठोर कार्यवाही करने की मांग  स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा दलित किसान राजकुमार अहिरवार व उसकी पत्नी और बच्चों को पुलिस के कर्मियों ने बेरहमी से मारा और उन्हें जहर खाने के लिए मजबूर किया जो अत्यंत अमानवीय व घोर निन्दनीय घटना है। सनद रहे कि भाजपा के शासन काल में दलित और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएँ बढ़ जाती है। जिससे मध्यप्रदेश में भाजपा एवं शिवराज की सरकार का चाल चरित्र और चेहराउजागर हो जाता है। इसलिए ब्लॉक काग्रेस कमेठी सारनी इस दलित अत्याचार कांड की घोर निंदा करते हुए समस्त दोषी पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए शिवराज की भाजपा सरकार को शीघ्र भंग करने की मांग करती को जिससे प्रदेश में कानून और न्याय व्यवस्था सुदृण हो सके। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान जावरे, तिरुपति एरूलू,नेहरू सिंह राजपूत,किशोर चौहान,राजेश डोईफोड़, विजय उपराले, मनोज वागदे, बबलू वामनकर, मानिक धोटे, महेंद्र भारती, पिंटिस नागले, शांति पाल सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *