सारनी। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आत्महत्या से बचाव के लिए “आसपास ” नवाचार अभियान की शुरुआत की है। इसी कड़ी में आज थाना सारनी में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। इस मौके पर एसडीएम श्री आरएस बघेल, तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, एसडीओपी अभय राम चौधरी,थाना प्रभारी महेंद्र सिंह,सीएमओ सीके मेश्राम,बीएमओ संजीव शर्मा,अंजुमन कमेटी सचिव अब्दुल रहमान खान,एसआई निर्मल कनोजिया,श्री खरे सहित अन्य गण्यमान नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम श्री बघेल ने कहा कि पुलिस ने जमीनी विवाद एवं आत्महत्या से बचाव के लिए एक नवाचार अभियान चलाया है। जमीनी विवाद का हल निकालने के लिए पुलिस एवं राजस्व मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि शिविर में आये सभी आवेदनों को सुनने के बाद मौके पर निराकरण किया गया। एसडीओपी श्री चौधरी ने कहा कि आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के आसपास नवाचार अभियान मिल का पत्थर साबित होगा। पुलिस ने जमीनी विवाद के मामले निराकरण के लिए दोनों पक्षों को सुनवाई करने के बाद राजस्व विभाग के सहयोग से रास्ता निकाला जाएगा। इस मौके पर बीएमओ श्री शर्मा ने कहा कि आत्महत्या के बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय है। आत्महत्या को रोकने के लिए हम सब को मिलकर काम करने की जरुरत है। थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग ने जमीनी विवाद को हल करने एवं आत्महत्या को रोकने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि आसपास नवाचार अभियान के जरिये आत्महत्या की घटनाओं को रोकने बेहद मदद मिलेगी। भाजपा नेता कमलेश सिंह ने कहा कि बगडोना में 40 के आसपास प्लाट का मामला लम्बे समय से लंबित है।इस मामले का निराकरण की दिशा में पहल की जरुरत है। शिविर में खैरवानी एवं लोनिया पंचायत के मामलों का निराकरण किया गया है।
आत्महत्या से बचाव का पैगाम देगी “आसपास “नवाचार अभियान
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours