सारनी। पाथाखेड़ा क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए आल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एम्प्लाइज को आडीनेशन कौसिल,शाखा पाथाखेड़ा क्षेत्र श्रमिकों के सुरक्षित रहने के लिए इन मांगों पर ध्यान आकर्षित कराया है। कौंसिल के अध्यक्ष दौलत निरापुरे,महासचिव,अनिल भुमरकर,ने जानकारी देते हुए बताया की पाथाखेड़ा क्षेत्र में बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी खानों पर तीनो पालियों में तथा क्षेत्रिय चिकित्सालय, रीजनल वर्कशॉप,वीटीसी एवं महाप्रबंधक कार्यालय में थर्मल स्क्रीनिंग एवं सेनाटाईजर कि नियमित व्यवस्था कि जाये। पाथाखेडा क्षेत्र के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कामगारों, जिसमें सेअधिकतर कामगार एससी,एसटी,ओबीसी के है। उन्हें कोरोना के संबंध में जानकारी देकर स्वास्थ्य परीक्षण करने के पश्चात ही ड्यूटी कि अनुमति प्रदान कि जाये।
छिंदवाड़ा जिले से नियमित आने जाने वाले वेकोली कामगारों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद ही डयूटी पर प्रवेश दिया जाये। या उन कामगारों की रहने कि व्यवस्था पाथाखेडा क्षेत्र में की जाये। पाथाखेड़ा क्षेत्र के अधिकारियों,कर्मचारियों एवं कामगारों के आवासों एवं उनके आस पास सेनीटाइज करने का अभियान चलाकर उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षित किया जाये।
श्रमिक को कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने को लेकर महाप्रबंधक को सौंपा पत्र
+ There are no comments
Add yours