बैतूल। जिले में कोरोना के आंकड़े प्रतिदिन रफ़्तार पकड़ रहे हैं जिले में जहाँ रविवार को एक दिन का लॉक डाउन सफल रहा वहीँ जिले के लिए कोरोना के आंकड़ों में अब तक के आये आकड़ों के तुलना में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है रविवार को एक साथ 10 कोरोना के मरीज बढे हैं जिसमे से 8 मरीज एक ही परिवार के हैं वहीँ खेड़ी, बैतूल के अन्य 2 मरीज सामने आएं हैं
चिचोली में बढे 8 मरीज
रविवार कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां एक ही परिवार के आठ सदस्य कोरोना पाजिटिव पाए गए है।जबकि 11 की अभी रिपोर्ट आना बाकी है। इससे हड़कम्प मच गया है। स्वास्थ्य प्रशासन यहां हिस्ट्री ट्रेसिंग में जुटा हुआ है।
बीएमओ राजेश अतुलकर के मुताबिक गत दिवस चिचोली के एक 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति इलाज के लिए नागपुर गए थे। वहां जांच में उनके ब्लेडर में पथरी पाई गई थी। जांच के बाद वे वापस आ गए थे ।जहां 9 जुलाई को बुजुर्ग की रिपोर्ट पाजिटिव पाई गई थी। स्वस्थ्य प्रशासन ने इसके बाद बुजुर्ग के संयुक्त परिवार के सदस्यों की सैम्पलिंग कराई है।जिनमे 22 में से 11 की आज रिपोर्ट आई है। जिनमे 8 पाजिटिव पाए गए है।जबकि 11 की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। बताया जा रहा है की बुजुर्ग का संयुक्त परिवार बहुत बड़ा है। स्वास्थ्य प्रशासन इसको लेकर आशंकित है कि पता नही कल कितनी रिपोर्ट पॉजिटिव आये। सबसे बड़ी समस्या है कि इस परिवार के सदस्य और कितने लोगों से मिले होंगे।

खेड़ी, बैतूल में 2 नए केस
वहीँ खेड़ी निवासी 10 वर्षीय बालक जो अमरावती से लौटा था तथा 30 वर्षीय खेड़ी निवासी जो भीलवाड़ा से लौटा था उनकी रिपोर्ट भी आज पॉजिटिव आयी है| इस तरह जिले में अब कुल 114 केस हैं| जिनमे से 70 ठीक होकर अपने घर लौट चुके है| अब कुल 44 एक्टिव केस जिले में मौजूद है|

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *