
सारनी। रेत खनन पर प्रतिबंध के बावजूद खैरवानी ग्राम में रात के अंधेरे में अवैध रेत निकालने का कार्य जोरों से चल रहा है। जबकि जानकारी खनिज तथा स्थानीय प्रशासन को भी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा काल को देखते हुए शासन द्वारा नदी नालों खदानों से रेत बजरी उत्खनन पर प्रतिबंध लगाया गया हैं, उसके बाद भी खैरवानी की रेत खदानों से रात के अंधेरे में रेत निकालकर डंप की जा रही है। जिस ओर ना खनिज विभाग ध्यान हैं ना ही स्थानीय प्रशासन का। जिसका फायदा उठाकर रात के अंधेरों में लाखों रुपए की रेत निकालने का कार्य अवैध रेत माफियाओं के माध्यम से किया जा रहा है। ये अवैध रेत माफिया खैरवानी में स्थित रेत खदान के 5 किलोमीटर के दायरे में ही अवैध रेत खनन करके डम कर रहे हैं। ज्ञात हो कि खनिज विभाग के नियम अंतर्गत रेत खदान के 5 किलोमीटर के अंदर रेट का भंडारण नहीं किया जा सकता है। जिसके बावजूद अवैध रेत माफियाओं द्वारा खैरवानी में दो जगह पर रेत का भंडारण करके रखा गया जिसके कुछ फोटोस एंड वीडियोस हमारे पास साक्ष्य के रूप में मौजूद भी हैं। इन रेत माफियाओं द्वारा बेखौफ होकर रेत का स्टॉक किया जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है शासन के नियमों का उल्लंघन है। बताया जाता है कि खैरवानी में रात के अंधेरे में जेसीबी की माध्यम से उत्खनन कर के ट्रैक्टरों से गांव में रेत डंप की जा रही है। गौरतलब हो कि जिले में रेत खदानें आवंटित हो गई है लेकिन वर्षा काल को देखते हुए उत्खनन कार्य पर रोक लगी हुई है। लेकिन रेत के अवैध कारोबारी खैरवानी में रेत उत्खनन कर रहे है खनिज विभाग को गुमराह करने के लिए रात के अंधेरे में जेसीबी से खुदाई कार्य चल रहा है। जानकारी के अनुसार खैरवानी में जगह-जगह उत्खनन की गई रेत के ढेर लगा रखे हुए जो खनिज विभाग चुपी पर निशान लगा रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि आखिर खनिज विभाग खैरवानी के रेत डंप पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है?
इनका कहना हैं।
यदि खैरवानी में उत्खनन चल रहा है तो खनिज विभाग द्वारा जल्द ही मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी।
शशांक शुक्ला, खनिज अधिकारी, बैतूल
+ There are no comments
Add yours