सारनी। सारनी नगरीय निकाय अंतर्गत नल-जल सहित कोल खदानों की समस्याओं को लेकर सांसद, आमला-सारनी विधायक, वेकोलि मुख्य महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय भाजपा पदाधिकारियों की बैठक वेकोलि रेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में आमला-सारनी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे एवं बैतूल-हरदा-हरसूद के सांसद दुर्गादास उइके ने पाथाखेड़ा में व्याप्त पानी और बिजली की समस्या एवं कोयला खदान को  पाथाखेड़ा क्षेत्र के डब्ल्यूसीएल के मुख्य महाप्रबंधक पीके चौधरी, कार्मिक मुख्य प्रबंधक राजेश नायर, बिजली विभाग के प्रमुख सोलंकी, भारतीय जनता पार्टी के पीजे शर्मा, भाजपा जिला मंत्री रंजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा, नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, संजय अग्रवाल, किशोर बरदे की उपस्थिति में बैठक कर प्रमुख समस्याओं को सुना। जिसके अंतर्गत प्रबंधन के मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि सांसद पंडाग्रे और विधायक उइके के निर्देशानुसार हम वार्ड क्रमांक 26, 27, 28 में 10 घंटे बिजली आपूर्ति की पूरी कोशिश कर रहे हैं। परंतु तकनीकी खराबी और ओवरलोड की वजह से हमारे ट्रांसफार्मर जल गए हैं जिस कारण से थोड़ी बहुत कमी रह गई है। इस बात को हम स्वीकारते हैं मैन पावर की कमी तथा तकनीकी गड़बड़ी को हम शीघ्र ही पूरा कर नया ट्रांसफार्मर आगामी चार-पांच दिनों में आ जाएगा। हम शीघ्र ही आगामी 5 दिनों में वार्ड क्रमांक 26, 27, 28 में आपके निर्देशानुसार 10 घंटे बिजली देने की पूरी पूरी कोशिश करेंगे। क्षेत्रीय विधायक ने जनता की समस्याओं को देखते हुए मुख्य महाप्रबंधक से कहा की नगर पालिका के द्वारा बिजली के कार्य में 2 से 3 महीने का समय लगेगा, इन दो-तीन महीनों में आप जैसे व्यवस्था चला रहे थे वैसा चलाएं क्षेत्र की जनता एवं प्रशासन पूर्ण रूप से आपका सहयोग करेगा पानी के विषय में भी मध्य प्रदेश शासन के द्वारा चलाई जा रही। नल जल योजना में थोड़ा विलंब होने के कारण क्षेत्र की जनता को तकलीफ हो रही है कार्य कर रहे ठेकेदार ने समय बढ़ोतरी की है जोकि संभवत दिसंबर महीने तक पूरी कर ली जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार का वादा हर घर में बिजली और हर घर में पानी यह संकल्प को हम सारनी नगर पालिका क्षेत्र में शीघ्र ही पूरा करेंगे। इस बैठक में सांसद उइके ने तवा 3 और गांधीग्राम खदान खुलवाने में हो रहे विलंब के ऊपर भी तकनीकी जानकारी ली तथा मुख्य महाप्रबंधक को शीघ्र ही कार्य पूरा कर बताने को कहा, ताकि शीघ्र अति शीघ्र गांधीग्राम और तवा 3 खदान का भूमि पूजन कैबिनेट मंत्री के माध्यम से किया जा सके। उन्होने निर्देश दिया की सारनी क्षेत्र की जनता को जब तक नगर पालिका द्वारा किए गए बिजली और पानी का कार्य पूरा नहीं हो जाता तब तक सामंजस्य बनाकर बिजली और पानी उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए उन्होंने छोटी-छोटी समस्याएं भी सुनी और उन्हें तत्काल पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के भी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *