सारनी। विद्युत वितरण कार्यालय घोड़ाडोंगरी में 8 जुलाई को विद्युत संबंधी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। म.प्र.क्षे.विं.विं.कं.लि घोड़ाडोंगरी के सहायक प्रबंधक राहुल बोबड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों पर विद्युत उपभोक्ताओं को हो रही समस्या के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसके लिये 8 जुलाई को घोड़ाडोंगरी वितरण केंद्र कार्यालय में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत संबंधी शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। वही सहायक प्रबंधक राहुल बोबड़े ने बताया कि जो भी विद्युत उपभोक्ता विद्युत संबंधी शिकायत करने चाहते है वे इस शिविर में उपस्थित हो सकते हैं।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *