सारनी। सारनी नगरीय क्षेत्र के ट्रैक्टर चालक रायल्टी ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से वसूली किए जाने के मामले को लेकर सोमवार को थाना प्रभारी से शिकायत की थीं। जिसके बाद सभी ट्रैक्टर चालक मंगलवार को इस शिकायत को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी ट्रैक्टर चालको ने शिकायत में बताया कि रीवा-सतना के रायल्टी ठेकेदार का रेत का ठेका लोनिया (तेन्दुखोड़ा) के पास का है। किन्तु चार-पाँच दिनों से ठेकेदार के आदमी चार पहिया वाहन में अवैध हथियारों से लैस होकर, सारनी के गली मोहल्लों में घुमते हुए ट्रैक्टर ट्रालियों को रोककर उनसे रुपयों की अवैध वसूली कर रहे है। वर्तमान में इनके पास न तो लोनिया (तेन्दुखड़ा) और न ही बाकुड़ क्षेत्र की वैद्य रायल्टी है। बगैर किसी रायल्टी के इनके द्वारा प्रति ट्रैक्टर ट्राली से रू. 2000/- की अवैध वसूली की जा रही है, जिससे ट्रैक्टर मालिकों में अत्यंत रोष व्याप्त हो गया है। ज्ञापन में ट्रैक्टर चालकों ने बताया कि रेत ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के लिए हमारे द्वारा जिला कलेक्टर से मांग की गई। इस दौरान दर्जनों ट्रैक्टर चालक मौजूद रहे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *