सारनी। चोपना थाना अंतर्गत जमीनी विवाद संबंधित शिकायत आवेदन पत्र के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन किया गया, जिस दौरान आत्महत्या के प्रयास को रोकने हेतु चलाई जा रही “आसपास हेल्पलाइन” की भी सभी किसानों को जानकारी दी गई। शिविर में मुख्य रूप से एसडीएम राधेश्याम बघेल, तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार वीरेन्द्र सिंह उइके, एसडीओपी सारनी अभयराम चौधरी, चोपना थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत एवं आरआई पटवारी सहित सैकड़ो ग्रामीण जन मौजूद रहे। चोपना थाना प्रभारी गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि बैतूल पुलिस अधीक्षक  सिमाला प्रसाद द्वारा जमीनी विवाद को लेकर शुरू किया गया, इस नवाचार के तहत सर्वप्रथम थाना चोपना में जमीनी विवाद से संबंधित आवेदक अनआवेदक को समक्ष में बुलाकर जमीनी विवाद मामलों की सुनवाई कर निराकरण का प्रयास किया गया, कुल 27 आवेदक अनआवेदक जो विगत सप्ताह में जमीनी विवाद से संबंधित आवेदन थाने में प्रस्तुत किए थे को समक्ष में बुलाकर सुना गया। जिसमें अधिकतर मामले सरकारी जमीन अतिक्रमण को लेकर सामने आए जो विगत 1 सप्ताह के भीतर सभी मामलों को समझाने का संयुक्त प्रयास पुलिस एवं राजस्व विभाग के द्वारा किया जाएगा। वही कुछ मामले जिनको शिविर में सफलतापूर्वक सुलझाया गया। उनमें ग्राम शांतिपुर दो की रानी राय जिसका पति खत्म हो गया है और जिसके जेठ ने जमीन देने से मना कर दिया था को शिविर में सबके समक्ष में सुनकर अधिकारियों द्वारा रानी राय को जमीन में हिस्सा देने को कहा गया। जिस पर रानी राय के जेठ ने सहमति जताते हुए जमीन का हिस्सा रानी राय को देने का वादा किया। इसी प्रकार अधिकतर मामले जमीन विवाद वाले चोपना क्षेत्र में सरकारी जमीन में अतिक्रमण को लेकर आए जिनका समाधान पुलिस व राजस्व विभाग द्वारा जल्द से जल्द किया जाएगा। इस नवाचार से जमीनी विवाद का निराकरण होने की पूरी उम्मीद है, लोगो ने इस नवाचार की प्रशंसा की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *