सारनी। नगर पालिका परिषद् सारनी के सभा कक्ष में मतदाता सूची पुनरीक्षण 2020 के दावे आपत्ति के संबंध में बैठक का आयोजन हुआ है। इस बैठक की अध्यक्षता शाहपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हरसिमरन प्रीत कौर ने की। इस बैठक के दौरान नगर पालिका अंर्तगत मतदाता सूची पुनरीक्षण 2020 के दावे आपत्ति के संबध स्टेडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान राजनैतिक दलो के जनप्रतिनिधी, नपाध्यक्ष आशा महेंद्र भारती, नपा उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा, सीएमओ सीके मेश्राम उपस्थित थे।