सारनी। विगत 3 सालों में जिले में आत्महत्या किये जाने के मामले में बढ़ोतरी हुई है, आत्महत्या की वारदात के प्रकरण में कमी करने हेतु नवागत पुलिस अधीक्षक सीमाला प्रसाद ने आत्महत्या के मामलों में वृद्धि को देखते हुए पुलिस ने आसपास हेल्पलाइन शुरू किया है। इस अभियान का उद्देश्य यह है कि व्यथित, संकट परास्त और अवसादग्रस्त लोगों जो कि आत्महत्या करने का कदम उठा लेते है ऐसे लोगों की सूचना यदि पुलिस को मिल जाएगी तो ऐसे लोगो को आत्महत्या करने से बचाया जा सकेगा। सारनी एसडीओपी अभयराम चौधरी ने बताया कि पुलिस ने हेल्प लाइन नम्बर जारी किए 7587627160, 7587627161, 7587627162 पर जैसे ही कोई कॉल आएगी तो उसे पुलिस अटेंड करेगी और मौके पर पंहुचेगी यह हेल्प लाइन नम्बर 24 घण्टे चालू रहेगी। आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए आसपास हेल्पलाइन शुरू की गई है अपने आसपास यदि किसी के द्वारा आत्महत्या करने जैसे घटना पता चले या ऐसे लोगों को इन हेल्पलाइन नम्बरों पर बात करने के लिए प्रेरित करे ताकि पुलिस उनकी मदद कर सके पुलिस द्वारा पीड़ित व्यक्ति से काउंसिल के जरिये समाधान निकालेगी।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *