सारनी। सारनी नगर में जल आवर्धन योजना का कार्य कर रहे मजदूरों को केसरिया हिन्दू परिषद संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चढोकार के निर्देश पर संभाग अध्यक्ष राहुल कापसे के नेतृत्व में आधा सैकड़ा मजदूरों को फेस मास्क एवं साबुन वितरित किये गये। संगठन के राहुल कापसे ने बताया कि मंगल को मजदूर वर्ग मे फेस मास्क और हाथ धोने के साबुन का उपयोग कैसे किया जाए, इसके बारे में सभी को जानकारी दी गयी। संगठन के राहुल ने कहा कि यहां बीमारी जानलेवा नहीं है लेकिन इस बीमारी में सावधानी बरतनी जरूरी है सावधानी के साथ सोशल डिस्टेंसिग और फेस पर मास्क लगाकर इस इस गंभीर बीमारी से बचा जा सकता है। इस बीमारी को लेकर तरह-तरह का भ्रम ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के बीच में बना हुआ है। केसरिया हिन्दू परिषद संगठन के सदस्य विनी राय प्रवीण सोनी ने बताया कि इस बीमारी से कैसे बचा जाए इसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जागरूक करने का कार्य भी सदस्यों के द्वारा किया जायेगा, संगठन के द्वारा प्रत्येक मंगलवार को किसी भी एक मंदिर में संगठन के द्वारा हनुमान चालीसा सुंदरकांड के पाठ का भी आयोजन किया जायेगा। मोक्षधाम में साफ सफाई कार्य भी प्रदेश के पदाधिकारियों द्वारा दिया गया है जिसे आने वाले समय में किया जायेगा। वही मास्क वितरण करते समय प्रवीण सोनी, विनी राय, राजेंद्र सोनारे, भानू साहू, राजा साहू सहित अन्य मजदूर उपस्थित थे।
केसरिया हिन्दू परिषद संगठन ने बांटे मजदूरों को फेस मास्क और साबुन
+ There are no comments
Add yours