बैतूल। जिले से स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक श्री डीएस भदौरिया को शुक्रवार को कलेक्टर राकेश सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों ने उनके निवास पर पहुंच कर भावभीनी विदाई दी।
कलेक्टर श्री सिंह के साथ सीईओ जिला पंचायत एमएल त्यागी, सहायक कलेक्टर तन्मय वशिष्ठ शर्मा, एसडीएम राजीव रंजन पान्डेय एवं जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र तिवारी ने श्री भदौरिया को स्मृति चिन्ह भेंट किया एवं उनके कार्यकाल की सराहना की।
स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक को दी गई भावभीनी विदाई
+ There are no comments
Add yours