राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली से बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता जुडा
सांसद, जिलाध्यक्ष ने विजय भवन में लाईव देखा प्रसारण
बैतूल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा ने गुरूवार को मध्यप्रदेष जनसंवाद कार्यक्रम के तहत वर्चुअल रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा ने जहां केन्द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियो को गिनाया वहीं वैष्विक महामारी कोरोना के नियंत्रण हेतू किए गए प्रयासो की जमकर प्रषंसा की तो साथ ही प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस को भी निषाने पर लेते हुए उसे गैरजिम्मेदार विपक्षी दल बताया। इसके अलावा उन्होने प्रदेष की षिवराज सरकार की जमकर पीठ थपथपाई। केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले साल की उपलब्धियो को बताने के लिए भाजपा जन अभियान चला रही है। कोरोना काल को देखते हुए भाजपा ने तकनीक का इस्तेमाल करते हुए जन संवाद के माध्यम से आयोजित इस रैली में दिल्ली से राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा के साथ केन्द्रीय मंत्री थावरचंद्र गहलोत, नरेन्द्र सिंह तोमर, नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हुए। वहीं भोपाल से मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान, प्रदेष अध्यक्ष वीडी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, महासचिव कैलाष विजयवर्गीय, प्रदेष संगठन महामंत्री सुहास भगत प्रमुखता से शामिल हुए। लाखो कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी के राजीव गांधी फाउंडेषन को चीन द्वारा 300 युएस डालर देने पर सवाल खडे किए। उन्होने कांग्रेस से पूछा कि देष को बताए कि चीन ने पैसा किस बात के लिए दिया है। श्री नडडा ने संक्रमण काल और गलवान घाटी में कांग्रेस की भूमिका को लेकर उसे गैर जिम्मेदार विपक्षी दल बताया। उन्होने कहा कि एक परिवार का शाही राजवंष ही विपक्ष नही है। श्री नडडा ने कहा कि मोदी 2 का पहला साल उपलब्धियो के साथ संक्रमण से लडने का साल रहा। श्री नडडा ने संक्रमण काल में केन्द्र सरकार द्वारा उठाए गए कदमो की सराहना करते हुए कहा कि मोदी सरकार की नीतियो के कारण देष को जीवनदान मिला। अपने उदबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 45 साल पहले आज ही के दिन लोकतंत्र का गला घोटते हुए लागू किए आपातकाल की याद करते हुए लोकतंत्र सेनानीयो को नमन किया। श्री नडडा ने कहा कि छह साल में मोदी सरकार ने देष की तस्वीर बदल दी है। उन्होने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देष तीव्र गति से आगे बढ रहा है। इसके पहले भोपाल से मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चैहान ,प्रदेष अध्यक्ष वी डी शर्मा ने भी वर्चुअल रैली को संबोधित किया।
सांसद – जिलाध्यक्ष ने लाईव देखा प्रसारण – भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नडडा की वर्चुअल रैली का लाईव प्रसारण जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में भी किया गया। जहां सांसद दुर्गादास उइके, जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, गोवर्धन राने, राजेष हिंगवे, परसराम खाकरे, पूर्व नपाध्यक्ष आनंद प्रजापति, नागरिक बैंक अध्यक्ष अतीत पंवार, सह कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, युवा मोर्चा प्रदेष कार्यसमिति सदस्य कृष्णा गायकी, संजू सोलंकी, कैलाष धोटे, रवि सोनी, अंषुल राजपुत, विषाल सिंह ठाकुर, देवेन्द्र चढोकार, विक्रम शर्मा, दिनेष साकरे, अषोक सरले, अंकुष धोटे, जुबेर पटेल , सागर शेषकर, लोकेष साहू इत्यादि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की वर्चुअल रैली में जिले के सभी बूथो से कार्यकर्ता कान्फ्रेसिंग के माध्यम से शामिल हुए।