सारनी। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में भारतीय जनसंघ के संस्थापक भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत भाजपा के पित्र पुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि स्मृति दिवस के रूप में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी कार्यालय मंडल सारणी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पीजे शर्मा भारतीय जनता पार्टी के जिले के मंत्री रंजीत सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा के आतिथ्य में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन कर माल्यार्पण कर पूर्णता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सिमित कार्यकर्ताओं के बीच एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के बैतूल जिले के पूर्व सांसद सुभाष आहूजा जी द्वारा दोपहर 3:00 बजे स्मृति दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल सारणी के बूथ अध्यक्ष मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पदाधिकारी पार्षदगण एवं समस्त भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार है और वह विचार जनसंघ के जमाने में यह दो महापुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने तत्कालीन सरकार से बगावत करते हुए जम्मू कश्मीर जैसी धारा 370 जैसे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हटाया सबसे पहले विरोध करने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी थे उन्होंने कहा था एक ही देश में दो विधान दो प्रधान नहीं चलेंगे भारत एक है और अखंड है उनके विचारों से अंत्योदय की बात भी सामने आई यह दो महापुरुष भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत और संस्थापक भी रहे यह कुशल कार्यकर्ता निर्माता भी थे यह से पुरुष थे जिनके मन में देश प्रेम की भावना कूट-कूट कर भरी हुई थी आज इन्हें के कारण उन्हें जम्मू कश्मीर कश्मीर के लोग आजादी का सही अनुभव कर पा रहे हैं। इस अवसर पर पीजे शर्मा जी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे पहले जनसंघ थी जनसंघ से जनता पार्टी बनी और जनता पार्टी से भारतीय जनता पार्टी माननीय सुभाष आहूजा जी जनसंघ के जमाने से हम सभी का मार्गदर्शन कर रहे हैं इन्होंने जनता पार्टी में भी अपनी भूमिका निभाई भारतीय जनता पार्टी में भी हमारे जिले के पित्र पुरुष आज हम सभी हमारे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की पुण्यतिथि मनाने के लिए उपस्थित हुए हैं । जिले के मंत्री रंजीत सिंह ने कहा प्रतिवर्ष इस दिन को हम सभी एक यादगार के तौर पर मनाते हैं कि हमारे देश के ऐसा नेता जिन्होंने अपनी जान की बिना परवाह किए कश्मीर में प्रवेश कर गए और उस समय की तत्काल सरकार को चुनौती दी कि एक देश में एक ही सरकार होगी एक ही संविधान होगा और एक ही विधान होगा। भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पहली बार बूथ अध्यक्षों से जिले के नेता और मंडल मैं निवासरत प्रदेश और जिले के नेता भी अपने-अपने घर बैठकर कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पाए यह पहला प्रयास था प्रदेश और जिले के मार्गदर्शन में भाजपा मंडल सारणी इससे भी अच्छा करने का प्रयास करेगी। जिले के उपस्थित सभी नेताओं का और आज के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय सुभाष आहूजा जी का रंजीत सिंह जी का पी जे शर्मा कमलेश सिंह , किशोर मोहबे, सभी वरिष्ठ नेताओं का आज के कार्यक्रम में जुड़ने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर कार्यालय में मुख्य रूप से अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राजकुमार नागले नागेंद्र निगम रेवाशंकर मगरदे सुधीर यादव राहुल कापसे विनी राय सुनील पाटिल विनय मदने आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिगं का पालन करते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनाई पुण्यतिथि
Posted on by Vishal
Estimated read time
1 min read
+ There are no comments
Add yours