एक करोड़ की सम्मान निधि, पक्का मकान तथा परिवार के सदस्यों को शासकीय नौकरी

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में अमर हुए मध्य प्रदेश के रीवा के अमर शहीद श्री दीपक को हार्दिक श्रद्धांजलि दी है। साथ ही उनके परिवार को एक करोड रुपए की सम्मान निधि, पक्का मकान या प्लॉट तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा है कि अमर शहीद श्री दीपक ने देश के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्योछावर कर दिए। हम उनके इस बलिदान को सलाम करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति तथा उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *