बैतूल। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है। शुक्रवार को आमला ब्लाक के ग्राम कनोजिया में एक युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। बताया जा रहा है कि युवक मुंबई से आया है। जिसकी सेम्पल कोरोना जांच के लिए भेजा था जिसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आमला बीपीएम सुभाष चंद्र गुर्जर कर ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव मिला युवक 6 जून को आया था जिसका मंगलवार को सैंपल लिया और आज सिंपल कोरोना पॉजिटिव आया है। उक्त युवक के साथ उसकी पत्नी और बेटी भी आई है। तीनो ने ट्रेन से इटारसी तक सफर किया पत्नी और बेटी दोनों के सेम्पल आज जांच के लिए भेजे जाएंगे। जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 37 पर पहुच गई है। 30 मरीजी ठीक होकर घर चले गए है। अब कुल 7 केस एक्टिव है।
आमला में फिर मिला युवक कोरोना पॉजिटिव
Posted on by Vishal
Estimated read time
0 min read
+ There are no comments
Add yours