सारनी। बुधवार को  बॉर्डर पर चाइना द्वारा कायराना हमला कर क्रूरता पूर्वक भारतीय सेना के 20 जवानों के शहीद होने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारणी में बैतूल बाजार नगर पालिका अध्यक्ष सुधाकर पवार, भारतीय जनता पार्टी के जिले के मंत्री रंजीत सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष किशोर महोबे भाजपा मंडल महामंत्री किशोर बरदे नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा के नेतृत्व में भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से चीन की सेना मुर्दाबाद कामरेड शी जिनपिंग मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए शी जिनपिंग के पुतला और चाइना के झंडा दहन का कार्यक्रम सारणी शॉपिंग सेंटर में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधाकर पवार जी ने कहा कि चाइना का यह कायराना हमला और बर्बता पूर्वक हमारी सेना के 20 जवानों को शहीद करना यह बहुत ही निंदनीय कार्य है, भाजपा इसका पूरा विरोध करती है और सभी कार्यकर्ताओं मैं आक्रोश का माहौल है। आज संपूर्ण जनमानस को चीन का झंडा जलाकर बता देना चाहिए भारत का  बच्चा बच्चा अपने देश के लिए मर मिटने को तैयार है। इस अवसर पर भाजपा के जिले के मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि चीन के खिलाफ आज बैतूल जिले में विरोध पर्दशन किया जा रहा है। चाइना का विरोध हर घर मे हो चाइना से बने सामाग्री का बहिष्कार होना चाहिये । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चीन के इस घिनौनी हरकत पर पूरी तरह विरोध करती है और भारतीय जनता पार्टी का हर कार्यकर्ता अपने आप में संकल्पित है देश के अंदर और बाहर दोनों स्थितियों में हम चाइना का विरोध करेंगे। घर के अंदर हम चाइना वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे और जरूरत पड़ी तो भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चाइना को मुंहतोड़ जवाब भी देंगे। इस अवसर पर मंडल के महामंत्री किशोर बर्दे ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय बहुत संवेदनशील समय है हम सभी को एक होकर चीन के विरोध लड़ना पड़ेगा। अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोर बरदे व भीम बहादूर थापा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से  प्रकाश शिवहरे,विनय मदने,शिबू सिह, रेवा शंकर मगरदे, नागेंद्र निगम,राजकुमार नागले, प्रीतम साहू, योगेश बडैं, विनय राय, मुकेश यादव, रमेश हरोड़े,आई पी सिह,नत्थू देशमुख, रविंद्र पांसे, कुबेर डोंगरे, प्रवीण सोनी, नदीम हैदर, असीम मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *