सारनी। भारतीय जनता पाट्री के कार्यकर्ता मोदी सरकार 2.0 की एक वर्ष की उपलब्धियो को लेकर घर घर जाकर दस्तक दे रहे है प्रेस नोट जारी कर ओबीसी मोर्च के मंडल अध्यक्ष  एवं शोभापूर सेक्टर के प्रभारी प्रकाश शिवहरे ने बताया की भारतीय जनता पाट्री कें केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर केन्द्र सरकार की उपलब्धि को लेकर हर मतदान केन्द्र पर जाकर जनता के बीच केन्द्र सरकार की उपलब्धि को बता रहे है। भाजपा नेता प्रकाश शिवहरे ने बताया की मोदी सरकार ने एक वर्ष में कई ऐतिहासिक कार्य किये है धारा 370 ,35A को संशोधित किया कई सदियों से चल रही कुप्रथा तीन तलाक को कानुन बनाकर समाप्त किया, किसानो के लिए किसान सम्मान निधि की व्यवस्था मोदी सरकार ने की है समाज के हर वर्ग की चिंता करने का काम मोदी सरकार द्वारा किया जा रहा है जिसको लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर मोदी सरकार की उपलब्धि बता रहे है, शोभापूर कालोनी के वार्ड क्रमाकं 35,33,30 में जाकर जनसंपर्क किया इस ओसर पर प्रकाश शिवहरे , राजू आहूजा, समीर मसीद पंजाबराव देशमुख, प्रदीप कुदारे, अजीत यादव, प्रवीण सुर्यवंशी ,अजय साकरे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *