सारनी। सतपुड़ा पावर प्लांट में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत सुनील सरियाम के पिता का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार श्री सरियाम के पिताजी फूलचंद सरियाम ने 15 जून को दोपहर 3 बजे अंतिम सांस ली। आपको बता दे कि श्री सरियाम सतपुड़ा पावर प्लांट में सहायक अभियंता के पद पर पदस्थ है साथ ही वे पीईईए एसोसिएशन के प्रदेश प्रचार सचिव एवं ठेका मजदूर संघ सारनी के संरक्षक है। श्री सरियाम मजदूरों की मदद के प्रति हमेशा तत्पर रहते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सरियाम के पिता की अंत्योष्टि उनके ग्रह ग्राम बाड़ेगाव पोस्ट टेमझिरा के मोक्षधाम में सोमवार की शाम 6 बजे की गई। श्री सरियाम के पिताजी के निधन होने की खबर जैसे ही सारनी क्षेत्र में मजदूरों सहित उनके साथियों को मिली सभी मे शौक की लहर दौड़ गई। सभी ने श्री सरियाम के पिताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।