इतिहास में बडी उपलब्धि के तौर पर दर्ज होगा मोदी सरकार 2 का एक साल – कमल पटेल

Estimated read time 1 min read

मोदी सरकार 2.0 एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की पत्रकारवार्ता
कहा – घोषणापत्र के प्रत्येक वादे को जमीन पर उतारकर दिखाया

बैतूल। देश का इतिहास जब भी लिखा लाएगा मोदी सरकार का कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के बीते एक वर्ष में जो बड़े निर्णय लिए गए हैं वे भारत के इतिहास और राजनीति में हमेशा- हमेशा के लिए बड़ी उपलब्धि के तौर पर दर्ज हो गए हैं। यह उद्गार मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार की दोपहर जिला भाजपा कार्यालय विजय भवन में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। पत्रकार वार्ता का आयोजन नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के एक वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा करने हेतु किया गया था। पत्रकार वार्ता में कृषि मंत्री कमल पटेल ने विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए पत्रकारों से लाईव होकर चर्चा की। जबकि मध्यप्रदेश भाजपा की ओर से प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, सांसद दुर्गादास उइके, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी शैलेंद्र आर्य, पत्रकार वार्ता प्रभारी विषाल बत्रा, अबिजर हुसैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
एक-एक वादे को पहना रही अमलीजामा
मंत्री श्री पटेल ने मोदी सरकार 2.0 के एक वर्ष की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार अपने चुनावी घोषणापत्र के एक-एक वादे को अमलीजामा पहना रही है। भाजपा ने अपने घोषणापत्र के एक-एक वादे को जमीन पर उतार कर दिखाया है। मोदी सरकार 2.0 के सत्ता में आते ही जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटा दी गई। मुस्लिम बहनों को ट्रिपल तलाक के अभिशाप से मुक्ति मिली, समग्र राष्ट्र का अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सपना पूरा हुआ, नागरिकता संशोधन कानून लागू हुआ, आतंकवाद पर यूएपीए और एसपीजी के जरिए नकेल कसी गई। आर्थिक सुधारों को तेज किया गया और आत्मनिर्भर भारत के अभियान की शुरूआत की गई।
सीडीएस का पद किया सृजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए चीफ ऑफ डिफेंस सीडीएस का पद बनाने का एतिहासिक निर्णय लिया। कोरोना संकट के दौरान कोरोना संकट के दौर में जब विश्व की महाशक्ति देशो की हालत पतली हो गई, वहंा भारत ने काफी हद तक हालात को काबू में रखा। हिन्दूस्तान जैसे विशालकाय देश में सत्तर दिन तक लॉकडाउन का पालन होता है तो यह अपने आप में एक उपलब्धि है। मोदी सरकार ने गरीब लोगो के लिए 10 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया।
सवर्णो को दिया 10 प्रतिशत आरक्षक
अब नौकरियो से लेकर शिक्षण संस्थानों में एडमिशन तक के लिए गरीब सवर्णो को 10 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलना शुरू हो गया है। आत्म निर्भर भारत पैकेज के तहत स्वदेशी को बढ़ावा देने को बापू के नक्शे कदम पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के दौर में पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को सुचारू करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी और स्वावलंबन का नारा देते हुए देश की आत्मा को जगाया है। साथ ही लोकल के लिए वोकल कह कर स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने की कार्ययोजना तय की है।
किसानों के खातों में दी सम्मान निधि
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हर 4 महीने में देश के सभी किसानो के एकाउंट में 2000 रू.की आर्थिक सहायता राषी दी जा रही है। प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के तहत किसानो, आम लोगो और गरीब को 3000 रू. की मासिक पेंशन देने की मंजूरी दी गई। प्रधानमंत्री लघु व्यापारिक मानधन योजना अंतर्गत छोटे दुकानदारों, खुदरा व्यापारियों और खुद का कारोबार करने वालो के लिए पेंशन योजना की शुरूआत की गई है। जल शक्ति मंत्रालय की हर घर जल योजना के तहत सरकार की प्राथमिकता हर घर में पेयजल उपलब्ध कराना है।
एक देश एक राशन कार्ड
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि एक देश, एक राशन कार्ड जैसे क्रांतिकारी योजना नरेंद्र मोदी सरकार ने लागू की है। इसे लागू करने का मूल उददेश्य यह है कि देश का कोई भी गरीब व्यक्ति सब्सिडि आधारित खादय पदार्थों से वंचित ना रहे। इस योजना के तहत पीडीएस की 83 फीसदी आबादी वाले 23 राज्यों में 67 करोड लाभार्थियों को अगस्त 2020 तक राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी द्वारा कवर किया जाएगा। हालांकि मार्च 2021 तक शत प्रतिषत राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी प्राप्त की जाएगी। अटकी आवासीय परियोजनाओ को पूरा करने के लिए 25 हजार करोड़ रू. का वैकल्पिक निवेश कोष बनाने की मंजूरी दी गई है। इस कोष से 4.58 लाख घरो की 1500 आवासीय परियोजनाओं को फायदा होगा। केन्द्र सरकार में मनरेगा पर 40 हजार करोड रू. अतिरिक्त खर्च करने का निर्णय लिया है। पत्रकार वार्ता के दौरान मंत्री कमल पटेल सेे पत्रकारों द्वारा वीसी के जरिए पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए और उम्मीद व्यक्त की कि कोरोना संकट से देश शीघ्र ही बाहर निकलेगा और आत्मनिर्भर बनते हुए विश्व में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करेगा।
गत वर्ष से 6 गुना अधिक गेहूॅं खरीदा गया: हेमंत खंडेलवाल
प्रदेश भाजपा की ओर से पत्रकारवार्ता में भाग लेते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने स्थानीय स्तर के मुद्धों पर भी खुलकर चर्चा की। उन्होंने बताया कि वर्तमान वर्ष में बैतूल जिले में 22070 किसानों से 1 लाख 26 हजार 709 मैट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है। जो कि गत वर्ष की तत्कालीन कमलनाथ सरकार के समय उपार्जित गेहूॅं 19 हजार टन से 6 गुना ज्यादा है। गेहंू उपार्जन का 50 प्रतिशत भुगतान हो गया है शेष 15 जुन तक पूरा हो जाएगा। चने में भी 10 जून तक खरीदी चलेगी, अब तक 4116 किसानों 8700 मैट्रिक टन चना उपार्जित किया जा चुका है। श्री खंडेलवाल ने बताया कि कुल उपार्जित गेहूॅं में से 50 प्रतिशत का भुगतान अब किया जा चुका है और शेष भुगतान भी 15 जून तक कर दिया जाएगा।
कांग्रेस की नाकामियों से है कई समस्याएं विद्यमान: सांसद डीडी उइके
पत्रकारों द्वारा प्रवासी मजदूरों के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में सांसद डीडी उइके ने कहा कि यह समस्या आजादी के बाद के शुरूआती दौर में कांग्रेस सरकार की इस विषय पर लिए गए गलत निर्णयों के कारण आज भी खड़ी हुई। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाखों प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाया है और अब श्रमसिद्धि अभियान, मनरेगा आदि योजनाओं के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का काम आरंभ कर दिया है।
चमक विहीन गेहूं भी किसानों से खरीदा: विधायक डॉ पंडाग्रे
पत्रकारों द्वारा चमकविहीन गेहूं की खरीदी के संबंध में पूछे गए प्रश्न के जवाब में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा कि शुरूआती दौर में हमें भी कुछ स्थानों से शिकायतें मिली थी लेकिन हमारे द्वारा प्रशासन को निर्देशित कर व्यवस्था बनाई गई और चमक विहीन गेहूॅं की खरीदी भी की गई है। किसानों के भाग्य से गेहूं का उपार्जन शुरू होने के पूर्व ही मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बन गई और किसानों की चमकविहीन गेहूूॅं की खरीदी संभव हो पाई है।
कोरोनाकाल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की गरीबों की चिंता: बबला शुक्ला
भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य शुक्ला ने कहा कि कोरोनाकाल में गरीबों की सेवा हेतु भाजपा के कार्यकर्ता ही निकल कर सामने आए हैं जबकि देश के अन्य किसी भी राजनीतिक दलों ने आम जनता की चिंता करने की कोशिश भी नहीं की। बैतूल जिले में ही दीनदयाल रसोई के माध्यम से गरीबों को भोजन कराया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष व्हीडी शर्मा के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान भी भाजपा कार्यकर्ता समस्त नियमों का पालन करते हुए गरीबों की सेवा संकल्प पूरा करते रहे।

More From Author

+ There are no comments

Add yours