सारनी। भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी के प्रथम मंडल अध्यक्ष रामशरण सलूजा की पुण्यतिथि 2 जून मंगलवार को मनाई गई। जिस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल सारनी में पुष्पांजलि का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिले के मंत्री रंजीत सिंह ने कहा कि भाजपा को मंडल सारनी में स्थापित करने वाले माननीय राम शरण सलूजा थे। उन्होंने जनसंघ के कार्यकाल से भारतीय जनता पार्टी को मंडल सारनी में स्थापित किया आज अगर उनको सारनी मंडल का पित्र पुरुष कहे तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता  पीजे शर्मा ने कहा कि रामशरण सलूजा सारनी में भाजपा के प्रथम मंडल अध्यक्ष बने हम सभी ने उनके नेतृत्व में काम किया वह एक कुशल संगठक थे और आज सारणी में इतनी बड़ी भाजपा की विशाल सेना माननीय सलूजा की देन थी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुधा चंद्रा ने भी उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि ऐसे कार्यकर्ता बहुत कम होते हैं जिन्होंने आधी रोटी खाकर भी भारतीय जनता पार्टी को इतना मजबूत किया, विपरीत परिस्थितियों में काम करते हुए भारतीय जनता पार्टी को क्षेत्र में बनाए रखा। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष भीम बहादुर थापा, जीपी सिह, मंडल के उपाध्यक्ष बंडू माकोड़े, रेवाशंकर मगरदे, विनय मदने, राजकुमार नागले, राहुल कापसे आदि कार्यकर्ता ने भाजपा मंडल सारनी के प्रथम मंडल अध्यक्ष को श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *