सारनी। जिला मांझी मछुआ जनजाति समाज संगठन के पदाधिकारियों द्वारा आमला-सारनी विधानसभा के विधायक डॉक्टर योगेश पंडाग्रे को ज्ञापन सौपा गया। जानकारी देते हुए जिला मांझी मछुआ जनजाति समाज संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि हमारे द्वारा आमला-सारनी विधायक डॉक्टर पंडाग्रे को मांझी मछुआ समाज की प्रमुख 18 सूत्रीय समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा गया, और इस दौरान हमारे द्वारा विधायक डॉ. पंडाग्रे से इन समस्याओं पर चर्चा भी की गई। इसके साथ ही हमारे द्वारा इस ज्ञापन को लेकर घोड़ाडोंगरी सीईओ को भी अवगत कराया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष किशन लाल सेंदरे, मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रामा पारसे, मछुआरा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मोहन मोरे, उपाध्यक्ष बब्बू नानकर एवं जिलेभर से मछुआ समुदाय के लोग उपस्थित थे।

By Vishal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *