सारनी। सारनी नगरीय निकाय के पाथाखेड़ा एवं शोभापुर साप्ताहिक बाजार में मटन चिकन की दुकान लगाने को लेकर वार्ड क्रमांक 29 के पार्षद संतोष देशमुख ने शाहपुर एसडीएम के नाम सारनी एसडीओपी अभय राम चौधरी पाथाखेड़ा, शोभापुर साप्ताहिक बाजार में मटन चिकन की दुकान लगाने को लेकर पत्र सौंपकर मांग उठाई। पार्षद संतोष देशमुख ने बताया कि नगरीय निकाय अंतर्गत जिन लोगो की स्थाई दुकान नही हैं, वह लोग साप्ताहिक बाजार में ही अपनी दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे अब आज लॉकडाउन की वजह से बाजार नहीं लग पा रहे है। इस वजह से उनकी रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। एवं आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। जिसको लेकर मेरे द्वारा इन व्यापारियो को पाथाखेड़ा वेकोलि बेरियर के पीछे तथा कालीमाई रेलवे पटरी के पास एवं सारनी मरिज्द के पास सप्ताह मे एक-एक दिन और अस्थाई मटन और चिकन की दुकान लगाने की अनुमति प्रदान करने की अनुमति देने की मांग की गई, ताकि परिवार का भरण पोषण किया जा सके सरकार एवं प्रशासन के नियमो का उक्त व्यापारियो द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जायेगा।